शहर के विकास का सबसे बेहतर ज्ञान रखती है भाजपा: अवि भसीन

शहर के विकास का सबसे बेहतर ज्ञान रखती है भाजपा: अवि भसीन
Spread the love

चंडीगढ़ 8 जनवरी। भाजपा, चंडीगढ़ के मंडल 22 के अध्यक्ष अवि भसीन ने चंडीगढ़ नगर निगम की तीनों कुर्सियों पर भाजपा नेताओं के विराजमान होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और मेयर के रूप में विराजमान नवनिर्वाचित सरबजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर दलीप शर्मा तथा डिप्टी मेयर अनुप गुप्ता को बधाई दी है।
अवि भसीन ने कहा कि शहर में अनेकों विकास कार्य किए गये हैं और इन विकास कार्यो में भाजपा की प्रतिबद्धता झलकती है, भाजपा के दिग्गजों को शहर का ज्ञान है इसलिए इन पदों पर भाजपा का हक था जो कि सुचारू रूप से पिछले कई वर्षो से चल रहा था। शहर की जनता भी जानती है कि भाजपा ने सदैव अपनी विकास की प्रतिबद्धता को निभाया है और इसी मार्ग पर अग्रसर भी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद के नेतृत्व में भाजपा शहर में प्रगृति के पथ पर अग्रसर है जिन्होंने सदैव विकास कार्यो के लिए सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।
अवि भसीन ने बताया कि यह शहरवासियों के लिए गर्व की बात है कि निगम में एक बार फिर भाजपा के दिग्गज विराजमान है और जो विकास की लहर को आगे बढ़ायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *