भास्कर पोखरियाल को केंद्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर कुमाऊं सभा ने दी बधाई

Spread the love

चंडीगढ़, 3 जनवरी। कुमाऊँ युवा प्रेस क्लब की चुनावी बैठक में वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल को केन्द्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर पूरे उत्तराखंड व प्रवासी उत्तराखंडी संस्थाए व कुमाऊं सभा में खुशी की लहर है। चंडीगढ़ में भी रह रहे कुमाऊंनी व कुमाऊँ सभा द्वारा भास्कर पोखरियाल को बधाई दी है।
कुमाऊँ सभा चंडीगढ़ के प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय उत्तराखंड विकास परिषद चंडीगढ़ सचिव शशि प्रकाश पाण्डे व प्रधान बचन सिंह नगरकोटी द्वारा भास्कर पोखरियाल को व सभी कुमाऊं सभा के पदाधिकारी गणों द्वारा भास्कर पोखरियाल को दिल से शुभकामनाएं दी है। शशि प्रकाश पाण्डे ने भास्कर पोखरियाल व समस्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि सारी टीम पत्रकारिता में युवा कुमाऊँ प्रेस क्लब व अपने देश का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *